{"_id":"64b8f5b323b1b701fa029077","slug":"there-was-panic-on-information-of-bomb-in-dakshin-express-in-mathura-nothing-was-found-in-checking-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अफरातफरी, छावनी में तब्दील हुआ मथुरा जंक्शन; दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अफरातफरी, छावनी में तब्दील हुआ मथुरा जंक्शन; दहशत का माहौल
Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
सार
UP News: दक्षिण एक्सप्रेस में बम की सूचना पर अफरातफरी मच गई। मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील हो गया।सूचना मिलने पर यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
UP News: दक्षिण एक्सप्रेस में बम की सूचना पर अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। आरपीएफ, जीआरपी, सहित सिविल पुलिस स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान को भी चेक किया गया। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
बुधवार की रात मथुरा स्टेशन पर अधिकारियों को सूचना मिली कि दक्षिण एक्सप्रेस में बम है। सूचना पल भर में सुरक्षा बलों को दे दी गई। देखते ही देखते स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चेकिंग जारी कर दी गई। स्टेशन पर सिविल पुलिस समेत आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता ने प्लेटफॉर्म पर डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना: मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील; दो संदिग्ध ट्रेन से उतारे गए
विज्ञापन
दक्षिण एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर बुधवार की रात 12:57 पर पहुंची। बम होने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल के जवान ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही चढ़ गए। पूरी ट्रेन में चेकिंग की गई। जब ट्रेन में कुछ नहीं मिला तो 02:44 बजे इसे यहां से आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी।