आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के 10 चिकित्सक संक्रमित, एक दिन में 169 नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमण की चपेट में अब चिकित्साकर्मी भी आने लगे हैं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक साथ 10 चिकित्सक संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 10 चिकित्सकों सहित कोरोना के 169 नए मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में यह एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पांच वरिष्ठ चिकित्सक और पांच जूनियर डॉक्टर संक्रमित हैं। इसमें से एक चिकित्सक विभागाध्यक्ष भी हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं।
शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। अब यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या सात हो गई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी।
बीते 24 घंटे में 5672 सैंपल के सापेक्ष 169 नए मरीज चिन्हित हुए। अब 472 सक्रिय मरीज हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 22,26464 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। वहीं कोरोना के टीके लगातार लगाए जा रहे हैं। आगरा में पिछले पांच दिनों से एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ है।
बाजारों में उमड़ रही भीड़
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण फिर भयावह रूप ले रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। जिम्मेदार भी सख्ती बरतने को तैयार नहीं हैं। इसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ सकता है। संक्रमितों की रोकथाम से लेकर संपर्क में आए लोगों की तत्काल जांच और उन पर नजर रखने की व्यवस्था में लापरवाही हो रही है।
दो वैरिएंट मिल चुके हैं
ताजनगरी में तीसरी लहर में कोरोना वायरस के दो घातक वैरिएंट मिल चुके हैं। एक चिकित्सक में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला है। अन्य वैरिएंट की पुष्टि के लिए पूर्व में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सबसे खतरनाक माना जा रहा है।