{"_id":"62d99d9b1a3e33127a58b8c9","slug":"ten-days-left-so-far-only-40-percent-have-filed-income-tax-return-mainpuri-news-agr540945569","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन शेष, अब तक 40 प्रतिशत ने ही भरा आयकर रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन शेष, अब तक 40 प्रतिशत ने ही भरा आयकर रिटर्न
विज्ञापन
मैनपुरी। इस बार आयकर रिटर्न दाखिल करने में देरी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। केवल दस दिन का ही समय शेष बचा है। अब तक 40 प्रतिशत लोगों ने ही आयकर रिटर्न भरा है। समय सीमा बीतने के बाद जुर्माना देना होगा।
हर साल आयकर विभाग द्वारा ऑनलाइन रिटर्न भरने का मौका दिया जाता है। इसमें पैनकार्ड धारकों को अपनी आय और बचत का ब्यौरा विभाग के साथ साझा करना होता है। इस बार वित्तीय वर्ष 2021-22 का रिटर्न दाखिल किया जाना है। इसके लिए विभाग ने 31 जुलाई तक का मौका दिया है। अब इसमें केवल दस दिन का समय शेष बचा है।
अब तक महज 40 प्रतिशत लोगों ने ही रिटर्न दाखिल किया गया है। जिले में लगभग 40 हजार पैन कार्डधारक आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। ऐसे में लगभग 24 हजार लोगों को अभी भी रिटर्न दाखिल करना है। पांच लाख से कम की आय पर एक हजार रुपये और अधिक की आय पर पांच हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित है।
विज्ञापन
वेबसाइट में आती है समस्या
अधिकांश पैन कार्डधारक रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम सप्ताह का इंतजार करते हैं। इसके चलते अंतिम सप्ताह आते-आते वेबसाइट पर बोझ बढ़ जाता है। इससे वह धीमी या फिर ठप हो जाती है।
-04 लाख के करीब हैं जिले में पैनकार्ड धारक
-40 हजार लोग दाखिल करते हैं आयकर रिटर्न
-12 हजार लोगों ने अब तक दाखिल किया रिटर्न
-10 दिन ही बचे हैं रिटर्न दाखिल करने के लिए
---
-आयकर विभाग ने 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने का मौका दिया है। इस बार रिटर्न दाखिल करने के लिए तारीख आगे बढ़ने की उम्मीद कम है। जुर्माने से बचना चाहते हैं तो समय से रिटर्न दाखिल करें।
-दीपक कुमार अग्रवाल, आयकर अधिवक्ता।
-आखिरी के दिनों में वेबसाइट पर बोझ बढ़ जाता है। इससे वह काम ही नहीं करती है। लोग समय रहते अगर अपना आयकर रिटर्न दाखिल करा लें तो यह समस्या नहीं आएगी और काम भी आसान हो जाएगा।
-प्रखर दीक्षित, आयकर अधिवक्ता।