{"_id":"5e9d28d88ebc3e72b75415fe","slug":"temporary-jail-during-lockdown-will-be-in-md-jain-inter-college-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगराः लॉकडाउन तोड़ने वालों की आई शामत, एमजी इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः लॉकडाउन तोड़ने वालों की आई शामत, एमजी इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल
Mon, 20 Apr 2020 04:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सौ फीसदी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सोमवार से और सख्ती की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमे तो दर्ज किए ही जाएंगे, आरोपियों को जेल भी भेजा जाएगा। इसके लिए हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में अस्थायी जेल तैयार हुई है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, बंदियों के रहने और खाने के इंतजाम कर दिए हैं।
अस्थायी जेल के कमरों को सैनिटाइज करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अस्थायी जेल में एक हॉल और चार कमरों को तैयार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में यहां सैनिटाइज किया गया। आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसके बावजूद लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है।
एमजी जैन इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन के आदेश पर हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एमडी जैन कॉलेज में अस्थायी जेल बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जेल में एसीएम विनोद जोशी अधीक्षक होंगे। इसके साथ ही जिला कारागार से डिप्टी जेलर और पांच बंदीरक्षकों को लगाया जाएगा। पीएसी और होमगार्ड की ड्यूटी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अस्थायी जेल में रखे जाने वाले बंदियों को खाने-पीने की व्यवस्था जिला जेल प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। नगर निगम की ओर से पानी की व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे अस्थायी जेल में रखे गए बंदियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। डीएम ने कहा, हमें लोगों को जेल भेजने की जरूरत पड़ सकती है। इमरजेंसी सेवा के अलावा कोई छूट नहीं होगी।