{"_id":"651ef6050dfbf9d5640a56d4","slug":"tempo-overturns-near-nagla-devi-five-girl-students-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5481-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला देवी के पास पलटा टेंपो, पांच छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला देवी के पास पलटा टेंपो, पांच छात्राएं घायल
Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
बेवर।
नगला देवी ओवर ब्रिज के पास बृहस्पतिवार दोपहर टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठी पांच छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर आ रहीं थीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव बखरिया निवासी अनुपम साथी छात्रा रिचा, शालू, खजुरिया निवासी राधा, रागिनी के साथ जीएसएम डिग्री काॅलेज गईं थीं। दोपहर में सभी पांच छात्राएं टेंपो में बैठ कर गांव लौट रहीं थीं। कुछ और सवारियां बैठाने से टेंपो ओवरलोड हो गया था। नगला देवी ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। हादसे में सभी पांच छात्राएं घायल हो गईं। अन्य सवारियां भी जख्मीं हो गईं। घायल छात्राओं को निजी अस्पताल मं उपचार दिलाया गया। छात्रा अनुपम को परिजन फर्रुखाबाद ले गए।