फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाऊजी के दर्शन के बाद बोले तेजप्रताप, यमुना के लिए करेंगे आंदोलन

Sat, 02 Nov 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tejpratap yadav Visits Baldev Dauji Maharaj Mathura
ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की शरण में पहुंचे तेज प्रताप - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का मन अब ब्रज में बस गया है। दिपावली से पूर्व मथुरा आए तेजप्रताप अभी भी यहां मंदिरों के दर्शन में जुटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने ब्रज के राजा दाऊजी महाराज व माता रेवती जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
Tejpratap yadav Visits Baldev Dauji Maharaj Mathura
दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
दाऊ बाबा के दर्शन को पहुंचे तेजप्रताप यादव ने कहा कि ब्रज के राजा की नगरी में आकर उनके दर्शनों के बिना ब्रज यात्रा अधूरी कही जाती है। यहां आकर दर्शन की अभिलाषा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि यमुना की स्थित जल्द नहीं सुधरी तो हम आंदोलन करेंगे। 
Tejpratap yadav Visits Baldev Dauji Maharaj Mathura
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण यहां का यथोचित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्ष से ब्रज में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी में जो प्रेम है वह नसीब वाले को होते हैं। दाऊजी महाराज के दर्शनों के बाद वे रमेश बाबा की बृज चौरासी कोस के पड़ाव स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tejpratap yadav Visits Baldev Dauji Maharaj Mathura
गोवर्धन में पूजा करते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
उधर, दीपावली से ब्रज में प्रवास कर रहे तेज प्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य लाभ एवं कारागार से उनकी शीघ्र रिहाई की प्रार्थना कर रहे हैं। बुधवार को वह पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ नंदगांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
Tejpratap yadav Visits Baldev Dauji Maharaj Mathura
तेजप्रताप यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तेजप्रताप यादव अपने ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने यहां श्री दानबिहारी गिरिराज महाराज राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed