{"_id":"5dbc62db8ebc3e93d33e8834","slug":"tourist-can-take-taj-mahal-ticket-by-scanning-qr-code-latest-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः अब खिड़की पर लाइन में लगने का झंझट खत्म, ऐसे ले सकेंगे स्मारक का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः अब खिड़की पर लाइन में लगने का झंझट खत्म, ऐसे ले सकेंगे स्मारक का टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल पर टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से बचने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया और आसान कर दिया है। विभाग की ओर से एक क्यू आर कोड जारी किया गया है।
2 of 5
ताजमहल पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक इसे स्कैन कर अपने मोबाइल में प्रवेश टिकट अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें घंटों लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी। यह क्यू आर कोड ताज महल के प्रवेश गेट के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं। होटल और टूर एंड ट्रेवल कंपनियों के दफ्तरों में भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि पर्यटकों को परेशानी होने से बचाया जा सके।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : Self
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत स्वर्णकार के अनुसार, विश्व धरोहर स्मारकों में शुमार ताजमहल पर नई पहल की गई है। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर जगह-जगह स्कैन और भुगतान नामक क्यू आर कोड लगाए गए हैं। इसकी मदद से तत्काल कुछ ही मिनटों में टिकट बुक कर सकेंगे। जैसे ही पर्यटक अपने मोबाइल फोन से क्यू आर कोड को स्कैन करेंगे क्यू आर कोड से जुड़ा लिंक उन्हें सीधे ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम से जोड़ देगा। इस प्रक्रिया से पर्यटक के समय की भी बचत होगी। शहर के सभी होटलों और टूर और ट्रेवल कंपनियों को भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि पर्यटक होटल से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tajmahal
- फोटो : social media
पर्यटन सीजन शुरू होते ही ताजमहल निहारने वालों का ग्राफ बढ़ गया है। दिवाली के बाद से हर दिन 30 हजार से अधिक पर्यटक संगमरमरी स्मारक के दीदार को आ रहे हैं। बढ़ते पर्यटकों को संभालने में एएसआई नाकाम है और अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। इससे पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश के लिए लाइन में लगे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी टिकट न मिलने पर आए दिन हंगामा भी हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए टिकट खिड़की को 120 फुट दूर करने का 60 दिन पहले निर्णय हुआ था, जिसे अब तक अमल में नहीं लाया जा सका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।