{"_id":"601a8fd68ebc3e4c7e5fcb65","slug":"tej-pratap-yadav-parikarma-by-e-bycycle-mathura-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: लालू के 'लाल' ने लगाई परिक्रमा, तेज प्रताप की साइकिल देखकर हैरान रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: लालू के 'लाल' ने लगाई परिक्रमा, तेज प्रताप की साइकिल देखकर हैरान रह गए सभी
Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
बैटरी चलित साइकिल से परिक्रमा लगाते लालू के पुत्र तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का ब्रज से एक अलग ही रिश्ता है। तेज प्रताप कभी यमुना किनारे गायों के बीच वंशी बजाते नजर आते हैं तो कभी मंदिरों में दर्शन परिक्रमा करते। समय-समय पर वे वृंदावन में आते रहते हैं। बुधवार को तेज प्रताप यादव ने बैटरी चलित साइकिल से वृंदावन की परिक्रमा की। साइकिल देखकर यहां से गुजरने वाले लोग हैरान रह गए।
परिक्रमा लगाते तेज प्रताप यादव
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
बुधवार को वृंदावन के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव साइकिल चलाते नजर आए। तेज प्रताप पीली धोती, बगलबंदी और गले में शाल डाले ब्रजवासी के रूप में थे। जब लोगों ने तेजप्रताप यादव को परिक्रमा करते देखा तो वे चकित रह गए। तेजप्रताप के सुरक्षाकर्मी दूसरी साइकिलों पर परिक्रमा करते रहे। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
परिक्रमा के दौरान साइकिल पर तेजप्रताप की तस्वीर
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
तेज प्रताप यादव जब ब्रज आते हैं तो वे लोगों से मिलना पसंद नहीं करते इसका एक उदाहरण विगत वर्ष देखने को मिला था। जब 2020 में चैतन्य विहार कॉलोनी के पार्क में बंशी बजाते हुए तेज प्रताप यादव को लोगों ने देखा था तो वे गेस्ट हाउस, वृंदा पैलेस के कमरे में चले गए और नाराज होकर दिन भर अपने कमरे से नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
मित्र के साथ नौका विहार करते तेज प्रताप यादव (फाइल)
हालांकि लोगों और मीडियाकर्मियों के हटते ही कार से मित्र लक्ष्मण शर्मा के साथ केशीघाट पहुंचे और यहां उन्होंने नौका विहार किया। तेजप्रताप कह चुके हैं कि ब्रज की धार्मिक यात्रा उन्हें आनंद देती है।
विज्ञापन
पीले रंग का गमछा डाले तेज प्रताप यादव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी के बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव से गुरु शिष्य का संबंध है। पिछले वर्ष भी तेज प्रताप के वृंदावन आने पर ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने ही उन्हें बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कराने के बाद पूजन कराया।