{"_id":"6261b88055ef736c5512e669","slug":"tegh-bahadur-simriye-ghar-nav-nidh-aaye-dhaye-agra-news-agr531047263","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेग बहादुर सिमरिए, घर नव निध आवे धाए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेग बहादुर सिमरिए, घर नव निध आवे धाए...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। श्री गुरु तेगबहादुर साहिब का 400 वां प्रकाश पर्व बृहस्पतिवार को धूूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में सजावट की गई और कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। ‘तेग बहादुर सिमरिए, घर नव निध आवे धाए..., मन चाओ भया प्रभ आगम सुणया’ आदि कीर्तन को सुनकर संगत निहाल हुई।
गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल में गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर भव्य सजावट की गई। कीर्तन दरबार की शुरुआत गुरमत संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने की। कथा वाचक केवल सिंह, हजूरी रागी जगतार सिंह, हरजीत सिंह ने कीर्तन का गायन किया। पंजाब के अमृतसर से पधारे रागी जत्थे में शामिल जरनैल सिंह, हरदीप सिंह ने गुरु तेग बहादुर की वाणी का गायन किया। संत बाबा प्रीतम सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल वह पवित्र स्थान है जहां गुरु तेग बहादुर साहिब के चरण पड़े हैं। गुरुजी आगरा में हसन अली की अरदास पूरी करने के लिए आए थे। इसी स्थान से गुरु महाराज को गिरफ्तार करके दिल्ली के लाल किले ले जाया गया। इस दौरान गुरनाम सिंह मौजूद रहे।
गुरुद्वारा माईथान में श्री अखंड पाठ के भोग के साथ कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। निर्मल कौर, जीत अरोड़ा, अवनीत कौर ने ‘तुम सरनाई आया ठाकुर तुम सरनाई आया’, गुर बिन घोर अंधार गुरु बिन समझ न आवे’ शबद कीर्तन गाया। बिजेंद्र पाल सिंह ने भी शबद गाया। प्रधान कंवलदीप सिंह, मंजीत कौर लांबा, कुलविंदर सिंह, विरेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, परमात्मा सिंह, त्रिलोक सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर में प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान फूलों से सजाए गए। संगतों ने मत्था टेका विशेष कीर्तन समागम में मेजर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमन दीप सिंह, हरपाल सिंह ने गुरवाणी सुनाई। हेड ग्रंथी गुरबख्श सिंह, प्रधान अरजिंदर पाल सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया, हरपाल सिंह मेहर, जयमल सिंह, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह लालिया, हर्षिल भोजवानी आदि की मौजूदगी रही।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 125 तीर्थ यात्रियों के जत्थे का गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर प्रबंधक कमेटी ने प्रकाश पर्व पर स्वागत किया। डॉ. खालसा सिंह के नेतृत्व में जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से तख्त श्री पटना साहिब, श्री हजूर साहिब नांदेड़ गुरुद्वारा का दर्शन करके लौट रहा था। मलकीत सिंह, जगजीत सिंह ने बताया यात्रा का उद्देश्य देश में अमन शांति कायम रखना रहा। स्वागत करने वालों में अमरजीत कौर, तजेंदर कौर, चांदनी भोजवानी, ज्योति अरोड़ा, रोशनी खुशलानी, अमनप्रीत कौर, सिमर कौर, हरजिंदर कौर, श्याम भोजवानी, रूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।