फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager stomach got torn by JCB While cleaning drain in Agra he died on spot

Agra: नाला सफाई करते समय जेसीबी से फटा किशोर का पेट, मौके पर तोड़ दिया दम; कबाड़ बीन रहा था

Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

आगरा में नाला सफाई करते समय जेसीबी से किशोर का पेट फट गया। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वह कबाड़ बीन रहा था। चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
teenager stomach got torn by JCB While cleaning drain in Agra he died on spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में नाला सफाई करने के दौरान नगर निगम के जेसीबी चालक की लापरवाही से एक किशोर की जान चली गई। वह कबाड़ बीन रहा था। जेसीबी में नुकीली कील की वजह से उसका पेट फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ जुटती देख चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नाला बुढ़ान सैयद निवासी शहाबुद्दीन की घटिया रोड पर नाई की दुकान है। उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से 12 वर्षीय बेटे अकरम की पढ़ाई छूट गई। घर खर्च में हाथ बंटाने के लिए वह कबाड़ बीनता था। शनिवार को अकरम सुबह 8 बजे घर से निकला था। दोस्तों के साथ कबाड़ बीनते वह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां नगर निगम की चेन वाली जेसीबी नाले की सफाई कर रही थी। दोपहर 12:20 बजे के करीब अकरम जेसीबी के पास कबाड़ा उठाने पहुंचा। पिता का आरोप है कि इस दौरान चालक ने बिना देखे जेसीबी को घुमा दिया। अकरम जेसीबी की चेन के बीच फंस गया। चेन में नुकीली कील होने से उसका पेट फट गया। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उसके दोस्त और चालक भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। बेटे की मौत से उसकी मां रेशमा बेहाल है। उधर, एमएम गेट थानाध्यक्ष अजब सिंह छौंकर का कहना है कि जेसीबी को सीज कर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed