फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager kidnapped after going out to defecate

Agra News: शौच के लिए निकली किशोरी अगवा

Thu, 21 Sep 2023 10:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped after going out to defecate
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के एक गांव से शौच करने गई किशोरी को दो आरोपी अगवा कर ले गए। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की शाम की है। एक किशोरी शौच करने के लिए अपने घर से खेतों की तरफ गई हुई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पिता को जानकारी हुई कि आरोपी विपिन निवासी हसनगंज उन्नाव एवं बबलू निवासी अमरनगर फरीदाबाद हरियाणा किशोरी को अगवा कर ले गए हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले को संज्ञान लेते हुए सोरोंजी थाना प्रभारी को सर्विलांस की मदद लेकर किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि किशोरी को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed