Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager dies after being struck by train family alleges murder and creates uproar in Agra

किशोर की माैत पर तीन घंटे हंगामा: ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, परिजन का हत्या का आरोप; नहीं उठने दिया शव

Sat, 21 Nov 2026 06:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 21 Nov 2026 06:23 PM IST
सार

किशोर की माैत की सूचना पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान मृतक की मां मुलिया देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और घर से शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन ने घर पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Teenager dies after being struck by train family alleges murder and creates uproar in Agra
किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव शालूबाई में शनिवार सुबह शौच करने गए किशोर की रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं, परिजन ने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव घर पर रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजन के मुताबिक जय किशन उर्फ उमेश (16) पुत्र निरोत्तम निवासी पूरनपुरा, थाना पिनाहट, पिछले दो वर्षों से अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र गांव शालूबाई में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 1377/06 के पास आगरा-मैनपुरी ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन रुक गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

मृतक की भतीजी सपना पुत्री बालकिशन ने घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन के पास जय किशन का शव देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान मृतक की मां मुलिया देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और घर से शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन ने घर पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक, जय किशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई बालकिशन और दीनानाथ विवाहित हैं। जय किशन अविवाहित था और दिल्ली में हलवाई का काम करता था। घटना के बाद मां मुलिया देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों की जांच के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed