फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager death by crushing truck in govardhan

मथुरा: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा

Thu, 14 Mar 2019 11:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
teenager death by crushing truck in govardhan
किशोर का शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में साइकिल सवार किशोर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डींग रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   
विज्ञापन


घटना कस्बा गोवर्धन से दो किलीमीटर दूर डींग रोड पर कोल्ड स्टोर के समीप हुई। यहां गुरुवार की सुबह 15 वर्षीय किशोर प्रवीण पुत्र लक्ष्मण निवासी गांठोली साइकिल से गोवर्धन की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक के नीचे आने से किशोर की मौके पर ही मौत गई।
विज्ञापन


किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीण डींग रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण मुआवजे और आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। तब जाकर जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed