{"_id":"69d0c306fcfe6ba83a0bdb52","slug":"teen-slips-into-chambal-canal-dies-by-drowning-tragedy-strikes-migrant-family-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चंबल नहर में फिसला किशोर, डूबने से मौत; मजदूरी करने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंबल नहर में फिसला किशोर, डूबने से मौत; मजदूरी करने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Sat, 04 Apr 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:21 PM IST
सार
आगरा के बाह में पैर फिसलने से 15 वर्षीय किशोर चंबल नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से मजदूरी करने आए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव पड़ुआपूरा के पास नहर बंबा में गिरने से 15 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला गुना, तहसील आरोन के गांव बमरौइया निवासी अनिकेत (15) पुत्र बबलू अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए पड़ुआपूरा आया हुआ था। शनिवार सुबह वह शौच के लिए नहर किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह चंबल नहर में जा गिरा और डूब गया।
परिजनों एवं आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह किशोर को नहर से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन