फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen's body found soaked in blood on railway track

Agra: रेलवे ट्रैक पर मिली किशोर की खून से लथपथ लाश, घर से काम के लिए निकला था...परिजनों ने लगाया ये आरोप

Thu, 24 Apr 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 09:03 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा  फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। किशोर के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
Teen's body found soaked in blood on railway track
रेलवे ट्रैक।

विस्तार

घर से काम पर निकले किशोर का शव सिकंदरा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बोदला के लाल मस्जिद निवासी अशोक पाल निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके दो बेटों में छाेटा बेटा सत्यवीर (15) पश्चिमपुरी स्थित एक निजी कार्यालय में नौकरी करता था। अशोक पाल ने बताया कि सत्यवीर बुधवार सुबह 7 बजे खाना खाकर घर से काम पर जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 8:20 बजे पुलिस ने सत्यवीर का शव सिकंदरा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


वह परिवार के अन्य लाेगों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां देखा तो बेटे कर शव खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटा घर से ठीक गया था। उनका किसी से झगड़ा भी नहीं है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी तक परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed