{"_id":"65de32a2c869f32cb70b3926","slug":"technical-inspection-of-the-tractor-will-be-done-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111816-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर की तकनीकी जांच की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर की तकनीकी जांच की जाएगी
Wed, 28 Feb 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। 24 फरवरी को हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में 24 लोगों की जान चली गई। यह हादसा किस कारण से हुआ इस बिंदु तक जांच दल पहुंचा है। इस जांच दल का निष्कर्ष है चालक की लापरवाही और ब्रेक पैडल का लॉक न लगा होना दुर्घटना का कारण है, लेकिन यह जांच अभी तकनीकि रूप से भी जाएगी। तकनीकि रिपोर्ट आने के बाद यह जांच पूरी होगी।
जांच टीम में एआरटीओ आरपी मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक एवं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विवेक पाल शामिल रहे। एआरटीओ और प्रतिसार निरीक्षक का कहना है कि अभी ट्रैक्टर ट्रॉली की तकनीकि जांच भी की जाएगी। इस तकनीकि जांच में क्या तथ्य निकलकर आते हैं वह भी महत्वपूर्ण होंगे। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर चालक व अन्य लोगों के बयान लिए जाएंगे। एआरटीओ ने बताया कि जांच में घटनास्थल पर सड़क की पटरी का न होना पाया गया है, वहीं किसी भी तरह की बेरिकेडिंग तालाब पर नहीं थी। उन्होंने बताया कि ककराला के जिस तालाब में दुर्घटना हुई उसके ठीक सामने दूसरा तालाब है। समिति के द्वारा तालाब के स्थान पर बेरिकेडिंग लगाने पटरी बनाने की सिफारिश भी की जाएगी।