{"_id":"5dd826ad8ebc3e5482770349","slug":"team-agra-won-the-match-against-aligarh-in-cricket-tournament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट: शिवानी की फिरकी में फंसी अलीगढ़ की टीम, 30 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट: शिवानी की फिरकी में फंसी अलीगढ़ की टीम, 30 रनों से जीता मैच
Sat, 23 Nov 2019 04:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाती आगरा की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा और अलीगढ़ के बीच खेले गए मैच में जैसे ही आगरा की टीम ने जीत दर्ज की, टीम की सारी खिलाड़ी मैदान में झूम उठीं। 65वीं माध्यमिक स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को आगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों के मैच में चार विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।
टीम की कप्तान पूजा ने अर्धशतकीय (51 रन) शानदार पारी खेली। परिणति ने टीम के लिए 32 रनों का योगदान दिया। अलीगढ़ की गेंदबाज मधु ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी।
आगरा की गेंदबाज शिवानी ने ऐसे समय में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को तीन विकेट दिलाए। उन्होंने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लिए। अलीगढ़ की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सकी। अलीगढ़ की कप्तान भूमि ने शानदार 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आगरा ने यह मैच 30 रनों से जीत लिया।

Trending Videos
तीन विकेट लेकर खुश हूं
टीम आगरा की गेंदबाज शिवानी ने कहा कि मैदान में मेरी कोशिश थी कि मैं टीम को कम से कम स्कोर पर रोक सकूं। इसलिए, मैंने अपनी ओर से कसी गेंदबाजी की। तीन विकेट लेकर काफी खुश हूं।
अब अगले मैच पर फोकस
कप्तान पूजा ने कहा कि अगले मैच पर हमारा फोकस है। इस मैच से सिर्फ हमें इतना ध्यान रखना है कि जीतने के बाद भी मैदान में जो गलतियां की थीं वह सेमीफाइनल मैच में नहीं दोहराई जाएं।