फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers strike

शिक्षक देंगे धरना

Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
teachers strike
12एमएनपी-17-जिला स्काउट गाइड कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित की गई। बैठक में 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय सदस्य कृष्णानंद दुबे ने कहा कि यह सरकार शिक्षक विरोधी है जिसने पहले पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद किया। परिवार नियोजन भत्ता समाप्त कर दिया गया है। सामूहिक जीवन बीमा समाप्त कर प्राप्त हो रहे देयकों में भी कटौती करने का काम किया है। अब यह सरकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा में कटौती करने के लिए अधिनियम की धारा 21 को हटाकर अवैधानिक रूप से धारा 18 को स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

धारा 18 में वेतन वृद्धि की व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने शिक्षक विरोधी नीतियों को बंद नहीं किया तो शिक्षक कुर्बानी के लिए तैयार है। जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि यदि सरकार ने धारा 18 को समाप्त न किया तो भाजपा सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने जिले के शिक्षकों से अपील की कि वे 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सत्यवीर सिंह, रामनरायन बाथम, उपदेश सिंह यादव, अरुण कुमार बाजपेयी, रामू गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, मनोज यादव, संजीव श्रीवास्तव, विजय कुमार पीटर, श्वेतांक दीक्षित, अनिल पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, कमल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed