{"_id":"284a5ea6c263b9dde9a6998dc95684e7","slug":"teachers-dont-know-even-syllabus-and-trade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेबस, ट्रेड तक नहीं बता पाए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेबस, ट्रेड तक नहीं बता पाए शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा की क्लास में शिक्षक फेल साबित हुए। शिक्षक ट्रेड और सिलेबस तक की सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर राज्यमंत्री खिन्न नजर आए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा दें। बुधवार की सुबह राज्यमंत्री राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बल्केश्वर में औचक निरीक्षण पर आए थे। परिसर, शौचालय और कक्षाओं में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य मुकेश यादव को स्वच्छ वातावरण का महत्व बता सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा। योजनाओं के बजट और उनके खर्च की जानकारी मांगी तो संस्थान में रजिस्टर नहीं दिखा। सख्त लहजे में उन्होंने रजिस्टर दुरुस्त रखने की हिदायत दी। कक्षा में पहुंच छात्र-छात्राओं से मिले और उनकी समस्या जानी।
प्रदेश में खुलेंगे 100 संस्थान
मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री मिश्रा ने बताया कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर जोर है। इसके लिए प्रदेश में 100 प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। शिक्षा पूरी होते ही छात्रों को संस्थान से ही रोजगार मिल सके इसके लिए प्लेसमेंट सेल दुरुस्त किया जाएगा। नामी-गिरामी कंपनियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बोले, निकट भविष्य में प्रशिक्षण संस्थान के छात्र इंजीनियरिंग-प्रबंधन कोर्स के छात्रों के मुकाबले आगे होंगे। फर्जीवाड़ा और धांधली की शिकायत पर बोले, ऐसे आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।