फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher will posting in Mainpuri

मैनपुरी के 350 परिषदीय स्कूलों की सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
teacher will posting in Mainpuri
मैनपुरी। जिले के 350 एकल स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। कई स्कूलों में एक शिक्षक की ही तैनाती है। परिषदीय स्कूल में 630 नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। 25 और 27 जनवरी को नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

69 हजार भर्ती प्रक्रिया के तहत द्वितीय चरण में पांच दिसंबर 2020 को जिले मेें 630 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं किए गए थे। शिक्षकों को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन कराने के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्रशिक्षण दिलाया गया। शासन ने विद्यालय आवंटित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक-शिक्षिकाओं को काउंसिलिंग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव पर बुलाया गया है। काउंसिलिंग के बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिले के एकल और दो शिक्षकों बाले विद्यालयों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन शिक्षिकाएं, दूसरे दिन शिक्षक बुलाए
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक डायट भोगांव पर आयोजित होने वाली काउंसिलिंग में दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाएं के साथ ही सभी अन्य शिक्षिकाओं को काउंसिलिंग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 27 जनवरी को सभी शिक्षकों को काउंसिलिंग में बुलाया गया है।
काउंसिलिंग के लिए लगेंगे चार टेबल
काउंसिलिंग के लिए चार टेबल निश्चित किए गए हैं। टेबल नंबर एक पर खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज जेपी पाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। टेबल नंबर दो प खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, टेबल नंबर तीन पर खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा, टेबल नंबर चार पर खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
ये लोग करेंगे सहयोग
काउंसिलिंग में सहयोग के लिए बीएसए विजय प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला अखई के प्रधानाध्यापक दीपक शाक्य, प्राथमिक विद्यालय नगला महानंद घिरोर पर तैनात शिक्षक अरुण कुमार, कार्यालय सहायक प्रदीप चौहान, मोहित दुबे आदि को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के निर्देश पर 25 और 27 को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। सभी नवनियुक्त शिक्षक समय से काउंसिलिंग में उपस्थित होकर अपना विकल्प भरें।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed