फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher torture student for tuition in etah

ट्यूशन न पढ़ने पर पिटाई कर छात्र को स्कूल से निकाला, पीड़ित ने पीएम-सीएम तक भेजी शिकायत

Fri, 27 Sep 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
teacher torture student for tuition in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में ट्यूशन न पढ़ने पर एक छात्र को शिक्षिका ने पीटा। इसके बाद प्रधानाचार्य कहकर पीड़ित को स्कूल से निकलवा दिया। पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी की है। इसकी प्रति मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन


मामला जिले कस्बा अवागढ़ स्थित जनता इंटर कॉलेज का है। जलेसर रोड निवासी प्रियंका गुप्ता का आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका ने ट्यूशन न पढ़ने पर उनके पुत्र की पिटाई की और फिर प्रधानाचार्य से पिटवाकर स्कूल से निकाल दिया। 
विज्ञापन


प्रियंका गुप्ता गुप्ता ने जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायत में कॉलेज प्रशासन पर मनमानी और भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस शिक्षिका ने बच्चे को पीटा वो कॉलेज के ही प्रधान लिपिक की पुत्रवधू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार का भी आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में प्रवेश फार्म 150 रुपये का बेचा जा रहा है, जो गरीब छात्र-छात्राओं का शोषण है। पीड़ित छात्र की मां ने शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को भी भेजी गई है।

डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रधानाचार्य व संबंधित शिक्षिका से जवाब मांगा गया है। आख्या मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed