फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher

शिक्षक बनने के लिए 240 ने कराई काउंसलिंग

Thu, 15 Oct 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
teacher
भोगांव। 31227 शिक्षकों की भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन मेरिट सूची में शामिल 84 अभ्यर्थियों में से 83 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। बुधवार को पहले दिन 157 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज जांच कराने के बाद जमा किए थे। भर्ती के लिए जिले में कुल 241 में से 240 ने काउंसलिंग कराई। पांच टीमों ने दस्तावेजों की जांच की। शुक्रवार को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 31227 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 241 पद सृजित किए गए थे।
विज्ञापन

जिनके लिए मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। एक अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने नहीं पहुंचा। प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या सुमन यादव, सुरेश कुमार, बीईओ जेपी पाल, सर्वेश यादव, मनींद्र यादव, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता हर्ष दीपांकर तिवारी, आरेंद्र सिंह चौहान, बसुधा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, प्रदीप चौहान, जीत पाल, वीरेंद्र, भुवनेश प्रताप, विजय कुमार आदि की देखरेख में दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन

100 शिक्षकों को जिला मुख्यालय से मिलेंगे नियुक्ति पत्र
भोगांव। डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जिला मुख्यालय पर दिए जाएंगे। शेष 140 अभ्यथियों को सहायक शिक्षक बनाये जाने संबंधी नियुक्ति पत्र डायट पर ही अपरान्ह दो बजे के बाद वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed