{"_id":"690502a4ced6629dfc0b9604","slug":"teacher-accused-of-assault-on-complaint-of-molestation-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-138962-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छेड़खानी की शिकायत पर शिक्षिका के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छेड़खानी की शिकायत पर शिक्षिका के साथ मारपीट का आरोप
Sat, 01 Nov 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के निजी स्कूल की शिक्षिका को छेड़खानी की शिकायत आरोपी के घर पर करना भारी पड़ गया। आरोपी की बहन ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहन और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय मंगल, निवासी कृष्णा विहार उसके साथ छेड़खानी करता है। आरोपी बच्चों को अवैध हथियार दिखाकर डराता है। जब वह इसकी शिकायत करने उसके घर गई तो मंगल की बहन ने उसके साथ मारपीट कर दी। शिक्षिका ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।