{"_id":"63f8e8292e495627b705fad3","slug":"tea-leaf-merchant-had-organized-a-gathering-of-gamblers-in-flat-police-arrested-seven-accused-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चाय पत्ती के व्यापारी ने फ्लैट में में सजी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने सात आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चाय पत्ती के व्यापारी ने फ्लैट में में सजी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने सात आरोपी किए गिरफ्तार
Fri, 24 Feb 2023 10:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:09 PM IST
सार
जुआ खेलने की फीस 500 रुपये ली जाती थी। साथ ही भरोसा दिलाया जाता था, कि पुलिस की कोई टेंशन नहीं होगी।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित महर्षिपुरम काॅलोनी में चाय पत्ती व्यापारी ने किराये पर लिए फ्लैट में जुआरियों की महफिल सजा रखी थी। सप्ताह में दो से तीन बार दांव लगाए जाते थे। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा। सात जुआरी गिरफ्तार कर लिए गए। उनसे 1.94 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं, आरोपियों को जेल भेजा गया है।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को महर्षिपुरम के एक फ्लैट में जुए की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। सात जुआरी पकड़ लिए गए। फ्लैट देहली गेट निवासी राजू अग्रवाल का है। उन्होंने इसे सासनी गेट, अलीगढ़ निवासी ललित कुमार गर्ग को किराये पर दिया था। ललित का चाय की पत्ती का काम है।
वह सप्ताह में दो से तीन दिन जुआरियों की महफिल सजाता था। जुआ खेलने आने वालों से 500-500 रुपये लेता था। पुलिस के नहीं आने का दावा करता था। दोपहर से लेकर रात तक जुआरी आते थे। दांव लगाए जाते थे। वह फड़ पर जुआ हारने वालों को रकम उधार भी देता था। इसके बदले में मोटी ब्याज वसूल करता था। इससे उसकी अलग से कमाई होती थी। अपार्टमेंट के लोगों को दिखाने के लिए चाय पत्ती के पैकेट लेकर आता था, जिससे लोगों को लगे कि वो व्यापार करता है। जुआ खेलने आने वालों को ग्राहक समझें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह
पुलिस ने अलीगढ़ निवासी ललित कुमार गर्ग उर्फ टीटू, जगदीशपुरा के निहाल बाग निवासी विनोद कुमार, सेक्टर चार निवासी अश्वनी सिंह, काजीपाड़ा निवासी सचिन कुमार, फतेहाबाद निवासी नंद किशोर अग्रवाल, कपिल खान और लवकेश को गिरफ्तार किया है। उनसे 1.94 लाख रुपये, ताश के पत्ते, आठ मोबाइल, एक कार, तीन स्कूटी और एक बुलेट बाइक बरामद की है।