{"_id":"6071e4a28ebc3e8d1d4f387a","slug":"target-has-been-set-to-acquire-700-vehicles-kasganj-news-agr4881175146","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 वाहनों के अधिग्रहण करने का तय किया गया है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 वाहनों के अधिग्रहण करने का तय किया गया है लक्ष्य
विज्ञापन
कासगंज। पंचायत चुनाव को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने भी तैयारियां की हैं। 700 वाहनों के अधिग्रहण का लक्ष्य तय किया गया है। इन सभी वाहनों के अधिग्रहण के लिए एआरटीओ ने पुलिस से सहयोग मांगा है। सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखा गया है। वहीं वाहन स्वामियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि नोटिस न पहुंचे तब भी अपने वाहन को अधिग्रहित मानें और ससमय वाहनों को उपलब्ध करा दें।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत ने वाहनों के अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं कि वे मतदान से 48 घंटे पहले वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
वैसे तो प्रत्येक वाहन स्वामी के पास अधिग्रहण का नोटिस पहुंच जाएगा, लेकिन यदि किसी वाहन स्वामी के पास नोटिस नहीं पहुंचता है तो वह स्वत: ही अपने वाहन को अधिग्रहित मानें। 24 अप्रैल को सुबह 6 बजे वाहन परिवहन विभाग के हवाले कर दें अन्यथा मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन
चालकों को छुट्टी पर न भेजें स्कूल संचालक
एआरटीओ राजेश राजपूत ने सभी स्कूल प्रबंधकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले वाहनों को तो व्यवस्थित करा ही लें, बल्कि स्कूल वाहन चालकों को छुट्टी पर न भेजें। चालकों सहित वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आंकड़े की नजर से-
- 313 बड़े वाहन होंगें अधिग्रहित।
- 138 छोटे वाहन होंगे अधिग्रहित।
- 179 वाहन पुलिस के लिए किए जाएंगे अधिग्रहित।
- 70 वाहन रहेंगे आरक्षित।