फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tamiflu and testing kits for swine flu treatment have arrived.

Agra News: स्वाइन फ्लू के इलाज को टेमीफ्लू और जांच किटें आईं

Thu, 27 Aug 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tamiflu and testing kits for swine flu treatment have arrived.
आगरा। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जिले में दवाओं और जांच किट उपलब्ध हो गई हैं। अभी किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। शासन ने गाइड लाइन भेजते हुए गंभीर लक्षणों पर ही स्वाइन फ्लू की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू इलाज के लिए टेमीफ्लू की 100 टैबलेट प्राप्त हो गई हैं। संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए 222 सिरप पहले से मौजूद हैं। शासन से स्वाइन फ्लू की गाइड लाइन मिली है, जिसके अनुसार जिसमें सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, उल्टी-दस्त और 48 घंटे से बुखार में कमी न होने पर स्वाइन फ्लू की जांच करानी है। ताजमहल और फतेहपुर सीकरी स्थित डिस्पेंसरी पर भी फ्लू का संदिग्ध मरीज मिलने पर इनकी स्क्रीनिंग कर रैपिड किट से जांच करने को कहा है। 500 किटें भी हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है। दो हजार टैबलेट का ऑर्डर किया था, 1900 टैबलेट भी जल्द मिल जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed