फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taken out in historic Rambarat live coverage in Agra Various tableaux being became center of attraction

Agra: ऐतिहासिक राम बरात निकली, जयकारों से गूंजा क्षेत्र; विभिन्न झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Tue, 10 Oct 2023 06:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 06:22 PM IST
सार

आगरा में ऐतिहासिक राम बरात निकाली जा रही है। इस मौके पर पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। इसमें शामिल विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। 

विज्ञापन
taken out in historic Rambarat live coverage in Agra Various tableaux being became center of attraction
Agra: ऐतिहासिक राम बरात निकली, जयकारों से गूंजा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को ऐतिहासिक राम बरात निकाली जा रही है। इसमें विभिन्न झांकियां शामिल की गईं हैं। इस मौके पर श्री राम और माता जानकी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोग नाचते-गाते अपने आराध्य की बरात पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन


भगवान श्री राम की यह ऐतिहासिक बरात शाम करीब चार बजे बारादरी स्थित मनकामेश्वर मंदिर से निकली। यहां से शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए देर रात अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचेगी। बरात में शामिल होने के लिए आगरा ही नहीं अपितु दूर-दराज व अन्य जिलों से बी लोग पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

taken out in historic Rambarat live coverage in Agra Various tableaux being became center of attraction
Agra News: राम बरात में नृत्य़ करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा सा मुख, सोने के समान आभा। जिसने भी देखा अपलक निहारता ही रह गया। जन-जन के आराध्य श्रीराम की बरात के दर्शन के लिए शहर उमड़ा हुआ था। मंगलवार को प्रभु की बरात जब लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकली तो श्रीराम के जयघोष से आकाश गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह आरती उतार कर और पुष्प वर्षा कर राम बरात का स्वागत किया गया।

taken out in historic Rambarat live coverage in Agra Various tableaux being became center of attraction
Agra: राम बरात में नृत्य करती महिलांए - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में 10 अक्तूबर को राम बरात निकाली गई। बारादरी अयोध्या के रूप में सजी थी। राम की वर यात्रा देखने के लिए दोपहर से ही जनसमुदाय उमड़ना शुरू हो गया था। कुल 140 झांकियों में सबसे पहले विघ्न विनाशक गणपति थे। चांदी के रथ में सवार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ बिहारी जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

taken out in historic Rambarat live coverage in Agra Various tableaux being became center of attraction
Agra: ऐतिहासिक राम बरात निकली, जयकारों से गूंजा क्षेत्र; विभिन्न झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राजा दशरथ अपने परिवार के साथ बग्घी पर सवार थे। मुनि विश्वामित्र और वशिष्ठ के पीछे तीनों राजकुमार लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बग्घी थी। साथ में था भगवान श्रीराम का रथ। यह विशेष था। आवश्यकता के अनुसार ऊपर उठने के साथ चारों दिशाओं में घूम रहा था।

taken out in historic Rambarat live coverage in Agra Various tableaux being became center of attraction
Agra: ऐतिहासिक राम बरात निकली, जयकारों से गूंजा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम की बरात रावतपाड़ा से शुरू होकर अपने परंपरागत मार्ग से होती हुई सुबह पुन: रावतपाड़ा पर संपन्न हुई वहां से प्रभु राम परिजन के साथ मिथिला नगरी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed