फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge python was sitting in counter in front of wine shop in Agra Cobra team rescued and caught it

UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी

Tue, 10 Oct 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

आगरा में वाइन शॉप के काउंटर पर विशाल अजगर बैठा था। लोगों की नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हिरन हो गया। वहां पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
huge python was sitting in counter in front of wine shop in Agra Cobra team rescued and caught it
UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक वाइन शॉप के सामने रखे काउंटर में 12 फीट लंबा अजगर बैठा था। देखते ही वाइन पी रहे लोगों को नशा हिरन हो गया। लोगों ने देखा तो पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची टीम कोबरा ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद ले जाकर जंगल में छोड़ा। 

विज्ञापन


मामला शाहदरा थाना क्षेत्र के चुंगी चौराहा स्थित राजन वाइन शॉप का है। यहां शॉप के सामने एक काउंटर रखा गया है। इसमें करीब 12 फीट लंबा अजगर कहीं से आकर बैठ गया। बात सोमवार की रात करीब 12.30 बजे की है। लोगों ने देखा तो उनके कान खड़े हो गए। वहीं पर कुछ लोग वाइन पी रहे थे। उन्होंने देखा तो उनका नशा गायब हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अदाकारा करिश्मा कपूर पहुंची आगरा: ताजमहल का किया दीदार, उनसे मिलने को उत्साहित दिखे फैन
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अजगर को देख भयभीत हो गए। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना टीम कोबरा को दी। सूचना पर टीम कोबरा मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू करके अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed