फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taken action in mainpuri

एंटीबायोटिक दो दवाओं के नमूने लिए

Mon, 19 Aug 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
taken action in mainpuri
जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र पर निरीक्षण करतीं औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दवाओं के नमूने नकली मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। औषधि निरीक्षक ने कई स्थानों पर निरीक्षण किए। इस दौरान एंटीबायोटिक दो दवाओं के नमूने लिए गए। इसके बाद उसे जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने औषधि अनुसेवक रामकुमार के साथ शनिवार को शहर के तीन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे जिला अस्पताल स्थित जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं का रजिस्टर और बिक्री के पक्के बिल नहीं मिले।
विज्ञापन

इस पर संचालक को चेतावनी देते हुए पक्के बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सीफोडॉक्सिल और सिप्रोफ्लोक्सासिन नाम की दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजे। इसके बाद उन्होंने खुशी मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी एंटीबायोटिक दवाओं का रजिस्टर और क्रय विक्रय बिल नहीं मिला। इस पर दवाओं की बिक्री रोकने के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद जेपी फार्मा आवास विकास का भी निरीक्षण किया, हालांकि यहां सब कुछ ठीक मिला।

उच्चाधिकारियों के आदेश पर मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया है। दवाओं के कुछ नमूने भी लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी। -उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed