फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take care of the plants planted under the campaign

Agra News: अभियान के तहत लगाए पाैधों की करें देखभाल

Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Take care of the plants planted under the campaign
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरणीय समिति, गंगा समिति, आर्द्रभूमि समिति तथा वन बंदोवस्त समिति की मासिक समीक्षा की। कहा कि पौधरोपण अभियान में रोपित पौधे विकसित हों। सुरक्षा के बेहतर प्रबंध हों। पौधों की पर्याप्त निराई, गुढ़़ाई कराई जाए। मृत सूखे पौधों को उचित ऊॅचाई के स्वास्थ्य एवं सुदृण पौधों से बदला जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा रोपित पौधों के सापेक्ष जियो टेगिंग की प्रगति संतोषजनक नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रोपित पौधों के सापेक्ष मात्र 66.63 प्रतिशत, नगर विकास द्वारा 70.77 प्रतिशत, ऊर्जा विभाग द्वारा 77.86 प्रतिशत, खंड विकास अधिकारी मैनपुरी द्वारा 80.69 प्रतिशत, खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज के द्वारा 84.40 प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग की गई है। तत्काल रोपित शत-प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग कर रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानकी शीघ्र ही बीट, सेक्शन अधिकारी का रोस्टर तैयार कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का गठन कराकर प्रत्येक शुक्रवार को ग्रीन चौपाल की बैठक खंड विकास अधिकारियों के समन्वय से कराएं। रेंज अधिकारी वन भूमि के अमल-दरामद की कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार कर एसडीएम को उपलब्ध कराएं। रेंज करहल के अब्दुल नवीपुर, किरथुआ, पहाड़पुर, निटावली, आलमगीरपुर, जगन्नाथपुर, रेंज मैनपुरी में अंजनी, बदनपुर, पड़रिया, लालपुर सथनी, रेंज किशनी में समान, चौराईपुर, सोनासी में वन विभाग की भूमि अमल-दरामद के लिए शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके अरुण, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed