फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajnagri bathed in the twinkling lights

झिलमिलाती रोशनी में नहा उठी ताजनगरी

Sat, 06 Nov 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tajnagri bathed in the twinkling lights
दीपावली पर्व के मौके पर जमकर आतिशबाजी से जगमग हुई ताजनगरी। अमर उजाला - फोटो : Agra City
आगरा। दीप से दीप जले। बधाइयों के दौर चले। झिलमिलाती झालरों और आतिशबाजी की रोशनी से शहर से लेकर देहात तक सराबोर हो गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना की। पूरा माहौल खुशी से भर उठा। रात में मां लक्ष्मी और आदिदेव गणपति की पूजा हुई। प्रसाद वितरण के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कॉलोनियों और मोहल्लों में लोगों ने सामूहिक रूप से भी त्योहार मनाया। व्हाट्सएप के जरिए भी एक-दूसरे को बधाई थी। फेसबुक पर अपने घर, प्रतिष्ठान और परिवार की तस्वीरें साझा कीं। इस बार हरित पटाखों की बिक्री हुई। बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों पर लोगों ने रात तक पटाखे खरीदे और खूब चलाए। देर रात तक लोग लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी करते हुए भी दिखे। इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की बिक्री अधिक हुई।
विज्ञापन

---------
शहर के पुराने बाजार रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, लुहारगली, बेलनगंज, शाहगंज के अलावा कमला नगर, दयालबाग, शहीद नगर, आवास विकास कॉलोनी के बाजारों में भी भीड़ रही। लोगों ने दोपहर को यहां से सजावटी सामान खरीदा। पर्व की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भी दिनभर बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक शहर में तमाम स्थानों पर खानपान की स्टॉल्स पर भीड़ टूटी रही। कमला नगर, न्यू आगरा, यमुना पार, शहीद नगर, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, शाहगंज समेहत तमाम इलाकों में जबरदस्त भीड़ रही। ऑनलाइन एप के जरिए भी लोगों ने खाना ऑर्डर किया। दीपावली पर कम रेस्टोरेंट खुले होने और डिमांड अधिक होने के कारण तमाम लोगों ने बाहर खाना खाने के प्रोग्राम को भी टाल दिया।
दो साल बाद इस दीपावली पर हर सेगमेंट में बम्पर बिक्री हुई है। धनतेरस पर ही 450 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ था। व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मिठाइयों की भी जबरदस्त बिक्री हुई है। लोगों ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से त्योहार का पूरा लुत्फ उठाया। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले नए साल पर भी यह उल्लास रहेगा।

दीपावली पर शहर के प्रमुख मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया था। लोगों ने दीपोत्सव पर मंदिरों में जाकर भी दीप जलाए। सपरिवार लोग मंदिरों में पहुंचे थे। बल्केश्वर के श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में सुबह से लेकर रात तक भीड़ रही। अन्य प्रमुख मंदिरों में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed