फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajganj case ADA did not keep the facts in court game to save three shops

ताजगंज प्रकरण: एडीए ने कोर्ट में नहीं रखे सही तथ्य, तीन दुकानों को बचाने के लिए किया खेल

Sun, 13 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपने आदेश में यह स्पष्ट लिखा कि पहले चरण की सुनवाई में ताजगंज के मामले को इंगित नहीं किया गया था। अगर 71 दुकानदारों के अलावा परिधि में कोई दुकान है तो उसे हटाया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
Tajganj case ADA did not keep the facts in court game to save three shops
आगरा का ताजगंज क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पश्चिमी गेट पर अमरूद टीला पार्किंग पर बने बाजार के 71 दुकानदारों की याचिका में आगरा विकास प्राधिकरण ने सही तथ्य कोर्ट के सामने नहीं रखे। पूरी तस्वीर पेश नहीं की गई। आगरा विकास प्राधिकरण ने पश्चिमी गेट पर अवैध रूप से बनाई गई तीन दुकानों को बचाने के लिए कोर्ट के सामने पूरा ब्योरा नहीं रखा। 71 दुकानदारों ने पश्चिमी गेट पर तीन जगह अवैध रूप से दुकानें बनाने और उनके संचालन को बंद करने की मांग की थी। 

विज्ञापन


एडीए ने ताज की 500 मीटर परिधि में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश पर पूरी तस्वीर कोर्ट के सामने नहीं पेश की। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपने आदेश में यह स्पष्ट लिखा कि पहले चरण की सुनवाई में ताजगंज के मामले को इंगित नहीं किया गया था। अगर 71 दुकानदारों के अलावा परिधि में कोई दुकान है तो उसे हटाया जाना चाहिए। इस आदेश के बाद अब एडीए के अधिकारियों पर सभी की निगाहें टिक गई हैं कि पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा, आईटीडीसी और पार्किंग के सामने बनाए कॉम्पेक्स की दुकानें तोड़ी जाएंगी या बंद की जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मथुरा जवाहर बाग कांड: 24 नवंबर को हाईकोर्ट में CBI सौंपेगी जांच रिपोर्ट, खुल सकते हैं कई बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दुकानें हटाने की मांग

ताजगंज वेलफेयर फाउंडेशन के संदीप अरोड़ा ने बताया कि समानता के अधिकार की याचिका में दुकानदारों ने पश्चिमी गेट के सामने बनी नई दुकानों को हटाने की मांग की थी, पर सही तथ्य पेश न करने से पूरे ताजगंज के कारोबार पर आदेश आ गया। कोर्ट ने अपने आदेश में इसे स्पष्ट किया है। अब एडीए के अधिकारियों को अवैध दुकानों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो पश्चिमी गेट पार्किंग से गेट के बीच खोल दी गई हैं।

सही तस्वीर पेश नहीं की

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि एडीए के अधिकारियों ने बंदी का नोटिस देकर करोड़ों रुपये का नुकसान तो कर ही दिया, लोगों को पूरे डेढ़ महीने तक मानसिक रूप से परेशान किया। कोर्ट में न तो सही तस्वीर पेश की गई, न ही जानकारी दी गई। ताजगंज का तो मामले से लेनादेना ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed