फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj: safty wall up to dashahara ghat

ताज : दशहरा घाट तक बन रही सुरक्षा दीवार

Sat, 21 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 21 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
taj: safty wall up to dashahara ghat
ताजमहल की सुरक्षा में जब दीवार से सटकर लगाए गए पेड़ खतरा बन गए तो एक नई दीवार बनाई जा रही है। ताजमहल की सुरक्षा के लिए गठित कमेटी की सिफारिश के बाद एएसआई ने पूर्वी गेट पर लेबर गेट से दशहरा घाट तक सात फु ट ऊंचाई की दीवार बनानी शुरू की है, जो 450 मीटर लंबी होगी और इस पर लोहे की नुकीली ग्रिल लगाई जा रही है। ताज की पुरानी सुरक्षा दीवार से इसे तीन मीटर आगे लगाकर बनाया गया है।
विज्ञापन

पूर्वी गेट पर लेबर गेट से आगे लगे ऊंचे-ऊंचे पेड़ ताज की सुरक्षा में खतरा बन रहे हैं। रेड जोन की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ ने जब सुरक्षा का यह मामला एडीजी सुरक्षा के दौरों में उठाया तो तय हुआ कि नई सुरक्षा दीवार बनाई जाए, जिससे कोई भी दीवार और पेड़ों पर चढ़ने का प्रयास न कर सके। एएसआई ने 90 लाख रुपये की लागत से दीवार बनाने का काम शुरू किया है। ताज के पूर्वी गेट से दशहरा घाट तक दीवार के किनारे कभी ककैया ईंटों का खरंजा बना हुआ था, जिस पर एडीए ने पेड़ लगवा दिए। पुरानी सुरक्षा दीवार और ताज की दीवार के बीच खरंजे के अवशेष अब भी दिखाई देते हैं। एएसआई नई सुरक्षा दीवार के साथ पुरानी दीवार को भी संरक्षित कर रहा है। नई दीवार साढ़े तीन फुट ऊंची होगी, जिस पर इतनी ही ऊंची नुकीली ग्रिल लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि पुराने खरंजे को संरक्षित करने के साथ पुरानी सुरक्षा दीवार को भी ठीक किया जा रहा है। पेड़ों के कारण दूसरी दीवार को बनाया जा रहा है। पेड़ों की छंटाई के लिए भी अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed