{"_id":"6322ef08c1627367642597c6","slug":"taj-press-club-building-collapsed-due-to-rain-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताज प्रेस क्लब की इमारत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताज प्रेस क्लब की इमारत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला
Thu, 15 Sep 2022 02:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:53 PM IST
सार
ताज प्रेस क्लब की इमारत काफी पुरानी है। यह नगर निगम ने प्रेस क्लब को दी थी। गुरुवार की सुबह इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
ताज प्रेस क्लब की इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गुरुवार की सुबह ताज प्रेस क्लब की इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त इमारत में कोई मौजूद नहीं था और न ही कोई रास्ते से गुजर रहा था। इमारत का मलबा सड़क पर आ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
ताज प्रेस क्लब की इमारत काफी पुरानी है। यह नगर निगम ने प्रेस क्लब को दी थी। गुरुवार की सुबह इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों को तेज आवाज सुनाई दी। पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। जब घरों से बाहर निकले तो पता चला कि प्रेस क्लब की इमारत गिर गई है।
विज्ञापन