फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahotsav

ब्रज के लोक रंग नहीं बने ताज महोत्सव के अंग

Sat, 23 Jan 2016 01:30 AM IST
रैना पालीवाल
रैना पालीवाल Updated Sat, 23 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
taj mahotsav
हस्त शिल्प के प्रोत्साहन को लगने वाला ‘ताज महोत्सव’ लोक मेला नहीं बन पाया। ब्रज के लोक रंग इसके  अंग नहीं बन सके। न यहां सांझी खिलखिला सकी और न लोक गीतों की फुहार बरस सकी। हवेली संगीत, ढोला, रांझा, ख्याल गायन, नृसिंह लीला... आदि कलाओं को ताज महोत्सव के आंगन में जगह नहीं मिली। हर साल उद्घाटन पर फूलों की होली और चरकुला से इतिश्री कर ली जाती है। बाकी दिन बॉलीवुड व बाहर के कलाकार छाए रहते हैं। आगरा में होते हुए भी यहां के कलाकारोें को मंच नहीं मिल पाता। ताज महोत्सव ब्रज संस्कृति का समागम बन सकता था, लेकिन इसे दायरे में बांध दिया गया।
विज्ञापन

हर साल फरवरी में ताज महोत्सव का आयोजन होता है। इस साल महोत्सव रजत जयंती मना रहा है। प्रोग्रामों की लिस्ट लंबी है, लेकिन ब्रज के कलाकारों की संख्या गिनी चुनी है। जबकि वृंदावन की सांझी कला बहुत प्रसिद्ध है। देवालयों में रंगों से सांझी बनाकर उसमें श्यामा श्याम की लीलाएं दर्शाई जाती हैं। गोबर से दीवार पर भी सांझी बनाई जाती है। ब्रज का लोक संगीत बहुत धनाढ्य है।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में भी स्थानीय कवियों की भागीदारी नहीं हो पाती। फिर कैसे कहा जा सकता है कि ताज महोत्सव आगरा की संस्कृति का संरक्षण संवर्धन कर रहा है। आगरा ब्रज का ही अंग है। ब्रज की सांस्कृतिक सीमा बहुत दूर तक फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के विचार
साहित्यकार राज बहादुर राज ने बताया कि जब ताज महोत्सव ब्रज क्षेत्र में हो रहा है तो इसमें ब्रज की संस्कृति झलकनी चाहिए। कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी होते हैं जो अपने मनोरंजन के लिए फिल्मी दुनिया के लोगों को बुलाते हैं। उससे बहुत कम बजट पर ब्रज के लोक कलाकार प्रस्तुति देने करे तैयार हैं। मैं हर साल ब्रज की लोक कलाओं के लिए आवेदन करता हूं। इस बार भी भगत, राजपूताना होली, ढोला गायन, ख्याल गोई के लिए आवेदन किया है पर स्वीकृति नहीं मिल पाई है। मैंने प्रशासन को ब्रज भाषा का कवि सम्मेलन कराने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसका भी कुछ नहीं हुआ।

नागरी प्रचारिणी सभा की सभापति स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार कहती हैं कि यह हमारी हमेशा की शिकायत है, ताज महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच नहीं मिलता। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी वहां जगह नहीं बना पाते। यह ब्रज में हो रहा है तो यहां की संस्कृति को प्रमोट करना चाहिए।


कवयित्री डा. शशि तिवारी कहती हैं कि ताज महोत्सव में ग्लैमर पर ध्यान ज्यादा रहता है। लोक कलाओं, लोक संगीत की वहां कमी है। वैसे भी ताज महोत्सव आम पब्लिक की पहुंच से दूर होता जा रहा है। अफसर वर्ग के लोग ही वहां आसानी से जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed