फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will remain closed for two hours this evening

Agra News: ताजमहल आज दो घंटे बंद रहेगा

Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal will remain closed for two hours this evening
आगरा। आप यदि बुधवार शाम को ताजमहल देखने की योजना बना रहे हैं तो इसे बदल लीजिए। शाम 4.15 बजे से शाम 6.30 बजे तक दो घंटे के लिए ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। ताजमहल के टिकट काउंटर दो घंटे पहले ही बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि शाम को चार बजे के बाद गुयाना रिपब्लिक के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। दोपहर 2.15 बजे के बाद ताजमहल पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि गुयाना रिपब्लिक के राष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण के कारण स्मारक दो घंटे के लिए बंद रहेगा। वीआईपी विजिट को देखते हुए टूर ऑपरेटरों ने अपनी आइटिनरी में बदलाव किया है। वह शाम को ताजमहल दिखाने की जगह पहले पर्यटकों को सुबह ताजमहल और दोपहर बाद आगरा किला या फतेहपुर सीकरी दिखाने ले जाएंगे। शाम को ताजमहल की विजिट का समय बदलकर सुबह और दोपहर कर दिया गया है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी समस्या मौसम है। सुबह 11 बजे के बाद ही कोहरा छंट रहा है। कोहरे के कारण ताजमहल सुबह नजर नहीं आ रहा। ऐसे में दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच ही पर्यटकों को ताजमहल देखने का मौका मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed