फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खौफ पर ताजमहल की दीवानगी भारी, दूसरे दिन 40 फीसदी सैलानी बढ़े, देखें तस्वीरें

Wed, 23 Sep 2020 01:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal News: 1707 tourists visited the Taj Mahal on second day
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
हर दिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खौफ पर ताजमहल की दीवानगी भारी पड़ी। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को 1707 सैलानी दीदार के लिए पहुंचे। सोमवार को महज 1235 पर्यटकों ने ही ताजमहल देखा था लेकिन मंगलवार को इनकी संख्या में 40 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ।



 
Taj Mahal News: 1707 tourists visited the Taj Mahal on second day
आगरा किले के सामने सेल्फी खिंचता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या 241 बनी रही, जिनमें से पांच विदेशी पर्यटक हैं। ताजमहल के खुलने के बाद महताब बाग समेत अन्य स्मारकों में सैलानियों की संख्या बढ़ नहीं पाई है।
Taj Mahal News: 1707 tourists visited the Taj Mahal on second day
सिकंदरा स्मारक पर क्यूआर कोड स्कैन करती पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्मारक     -   पर्यटक
ताजमहल  -   1707
आगरा किला  -   241
सिकंदरा   -  128
फतेहपुर सीकरी  -   122
महताब बाग   -   70
रामबाग   -  48
मरियम टूम -  31
एत्माद्दौला  -   28
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal News: 1707 tourists visited the Taj Mahal on second day
डायना सीट पर किया गया लेमिनेशन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ताजमहल में सेंट्रल टैंक पर मौजूद डायना सीट पर लेमिनेशन किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने कार्यालय और मुख्य गुंबद पर कालीन तथा कपड़े की चटाई हटवा दी थी। इनकी जगह रबर और प्लास्टिक की चटाई इस्तेमाल की जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Taj Mahal News: 1707 tourists visited the Taj Mahal on second day
ताजमहल में विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले हर पर्यटक की ख्वाहिश सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर फोटो खिंचवाने की होती है। ऐसे में डायना सीट पर हर घंटे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया जा रहा था। संगमरमर की बनी बेंच को केमिकल से कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए उसे मंगलवार की शाम को लेमिनेट करा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed