{"_id":"6a909e01e3343c3e7c0a3256","slug":"police-find-lead-on-miscreants-who-robbed-garment-trader-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोशाक कारोबारी से लूट में मिला अहम सुराग: फुटेज और एआई के सहारे लुटेरे की पहचान में जुटी पुलिस, इस गैंग पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोशाक कारोबारी से लूट में मिला अहम सुराग: फुटेज और एआई के सहारे लुटेरे की पहचान में जुटी पुलिस, इस गैंग पर शक
Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पोशाक कारोबारी से 2.50 लाख रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिया था। पुलिस को जांच में बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
कमला नगर में हुई थी व्यापारी से लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर में पोशाक कारोबारी आनंद गुप्ता से ढाई लाख की लूट के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक जगह बदमाशों के चेहरे आ गए हैं। अब इन फुटेज को एआई की मदद से स्पष्ट कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एक संदिग्ध से पूछताछ भी हो रही है।
कमला नगर में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई थी। आनंद गुप्ता रावतपाड़ा स्थित अपनी दुकान से स्कूटी से लाैट रहे थे। कमला नगर थाने के पास उन्हें बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका, तमंचा ताना और थैला छीन ले गए थे। उसमें ढाई लाख रुपये रखे थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को देखा। बदमाश व्यापारी के घर जाने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए दो घंटे पहले ही रावतपाड़ा आ गए थे।
एक जगह कैमरे में बदमाश उस समय कैद हो गए, जब वे चेहरे नहीं छिपाए थे। हालांकि फुटेज साफ नहीं है। इसके लिए एआई का सहारा लिया जा रहा है। चेहरे साफ होने पर यक्ष एप से बदमाशों का मिलान कराया जाएगा। आशंका है कि स्थानीय बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ की गई है। पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाश लूट के बाद हाईवे पर आए थे।