फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Marbles Turns Green And Black Due To Insects Attack

ताजमहल की सुंदरता पर लगा गोल्डी काइरोनोमस का 'ग्रहण', उत्तरी दीवार पर कीड़ों ने लगाए दाग

Wed, 24 Feb 2021 12:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Marbles Turns Green And Black Due To Insects Attack
ताजमहल: कीड़ों के बैठने से काले पड़ रहे पत्थर - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ने और पानी कम होने से फिर से कीड़ों ने ताजमहल पर हमला कर दिया है। उत्तरी दीवार पर यमुना किनारे के आर्च और दीवारों पर काले धब्बे पड़ गए हैं। हर साल गर्मी बढ़ने के साथ ही ताज पर गोल्डी काइरोनोमस कीड़ों का हमला होता रहा है। इस बार फरवरी में तापमान 30 डिग्री के पार जाने से कीड़ों के हमले में तेजी आई है। ताजमहल के उत्तरी दरवाजे की ओर चमेली फर्श और ऊपर मुख्य गुंबद की दीवार पर कीड़ों के निशान नजर आने लगे हैं। नालों से आ रही गंदगी और सीवर के कारण यमुना नदी में ताजमहल के पीछे लगभग दलदल बना हुआ है। यमुना जल में फास्फोरस ज्यादा होने से गोल्डी काइरोनोमस कीड़े ज्यादा तेजी से पनपते हैं। यह मुख्य गुंबद के संगमरमरी आर्च तक पहुंच गए हैं। यहां इन कीड़ों के स्राव के कारण काले और भूरे रंग के निशान संगमरमरी दीवारों पर दिखने लगे हैं। बीते साल लॉकडाउन के कारण मार्च-अप्रैल में यमुना का पानी साफ हुआ था, जिस वजह से कीड़े नहीं पनप पाए थे, पर इस बार फरवरी में ही कीड़े ताज पर धब्बा लगाने आ गए।
विज्ञापन

Taj Mahal Marbles Turns Green And Black Due To Insects Attack
ताजमहल पर कीड़ों ने लगाए दाग - फोटो : अमर उजाला
एक बार में एक हजार अंडे देती है मादा कीट
काइरोनोमस मादा कीट एक बार में एक हजार तक अंडे देती है। लार्वा और प्यूमा के बाद करीब 28 दिन में पूरा कीड़ा बनता है। यह दो दिन तक जीवित रहता है। अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि यमुना नदी में पानी कम होने और प्रदूषण बढ़ने पर कीड़ों के कारण काले निशान पड़े हैं। इसी शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान इन धब्बों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Taj Mahal Marbles Turns Green And Black Due To Insects Attack
कीड़े के बैठने से लगे पत्थर पर दाग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फास्फोरस ज्यादा होने से गोल्डी काइरोनोमस कीड़े ज्यादा तेजी से पनपते हैं। इन कीड़ों का प्रजनन बढ़ने के कारण काले और हरे रंग के दाग पत्थरों पर दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन

Taj Mahal Marbles Turns Green And Black Due To Insects Attack
ताजमहल की दीवारों पर लगे कीड़ों के दाग - फोटो : अमर उजाला
काइरोनोमस मादा कीट एक बार में एक हजार तक अंडे देती है। लार्वा और प्यूमा के बाद करीब 28 दिन में पूरा कीड़ा बनता है। यह दो दिन तक जीवित रहता है और ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।

Taj Mahal Marbles Turns Green And Black Due To Insects Attack
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर इन दिनों करीब बीस हजार सैलानी आ रहे हैं। सैलानियों के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था है। कोरोनाकाल में ताजमहल करीब 188 दिनों तक बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed