फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Marble Stones Broken Due To Negligence In Conservation

Taj Mahal: ताज के संरक्षण पर तीन साल में 12.37 करोड़ हुआ खर्च, फिर भी टूट रहे पत्थर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

Thu, 11 May 2023 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 03:27 PM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दो साल में टिकट बिक्री से कमाए 34.27 करोड़ रुपये और संरक्षण पर 12.37 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी  स्मारक में पत्थर टूट (झड़) रहे हैं।
 

विज्ञापन
Taj Mahal Marble Stones Broken Due To Negligence In Conservation
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के संरक्षण पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पिछले तीन साल में 12.37 करोड़ रुपये खर्च किए। फिर भी स्मारक में पत्थर टूट (झड़) रहे हैं। मुख्य गुंबद पर दर्ज आयतों के अक्षर निकल रहे हैं। बुर्ज से फर्श तक रखरखाव व जीर्णोद्धार की दरकार है।

विज्ञापन


मकराना के सफेद पत्थर पर लिखी गई मोहब्बत की इस इबारत को यूनेस्को ने 40 साल पहले 1983 में विश्व विरासत घोषित किया था। इसके बाद से एएसआई हर साल रखरखाव, जीर्णोद्धार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। जनसूचना अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन साल में ताजमहल पर 12,37,95,370 रुपये खर्च हुए। जबकि पिछले दो साल में ताजमहल की टिकट बिक्री से एएसआई ने 34.27 करोड़ रुपये कमाए हैं। कमाई में भी ताजमहल सरताज है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद विश्वदाय स्मारक को संरक्षण की दरकार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Taj Mahal Marble Stones Broken Due To Negligence In Conservation
कई जगह मुख्य गुंबद के पत्थर टूटे - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की मुख्य गुंबद में मुमताज और शाहजहां की कब्रें हैं। गुंबद के चारों ओर दरवाजों पर फारसी में कुरान की आयतें लिखीं हैं। जिनके अक्षर निकल आए हैं। दीवारों पर पच्चीकारी में लगे बेशकीमती पत्थर भी वक्त के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। 350 साल पुराने इस स्मारक पर पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। पश्चिमी दिशा में स्थित शाही मस्जिद के सामने चमेली फर्श से भी पत्थर चटक गए। जिन्हें बदलने का काम एएसआई ने शुरू किया है। ताजमहल में बंदरों की उछल-कूद से पूर्वी व पश्चिमी गेट की बुर्ज के पत्थरों को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें - गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...
 

Taj Mahal Marble Stones Broken Due To Negligence In Conservation
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला

दो साल में आए 23.97 लाख पर्यटक

वर्ष 2020-21 और 2021-22 में ताजमहल का दीदार करने के लिए दुनियाभर से 23.97 लाख पर्यटक आए। इस दौरान कोविड के कारण कुछ माह स्मारक बंद भी रहा। फिर भी ताज के लिए लोगों की दीवानगी कम न हुई। 23,97885 पर्यटकों में 22,77,596 भारतीय पर्यटक रहे। 1,20,289 विदेशी पर्यटकों ने पिछले दो साल में ताज को निहारा।

ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
 

Taj Mahal Marble Stones Broken Due To Negligence In Conservation
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल पर हुआ खर्च

- वर्ष 2019-20 में 4,73,32112 रुपये
- वर्ष 2020-21 में 4,25,08836 रुपये
- वर्ष 2021-22 में 3,39,54422 रुपये

ये भी पढ़ें - गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...
 

Taj Mahal Marble Stones Broken Due To Negligence In Conservation
ताजमहल - फोटो : PTI

संरक्षण नियमित प्रक्रिया

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि स्मारकों का संरक्षण नियमित प्रक्रिया है। आवश्यकता और महत्व के अनुसार संरक्षण कराया जाता है। अभी चार जगह काम चल रहा है। आयत के अक्षर निकलने, पत्थर चटकने की जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed