फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   entire family of drug dealer missing Six members of family gone to Nainital returned to Agra

गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...

Tue, 09 May 2023 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 10:40 AM IST
सार

दवा कारोबारी निजी कार से पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और एक साल के नाती के साथ नैनीताल घूमने के लिए गए थे। 23 अप्रैल को आगरा वापस आए। निजी कार घर पर खड़ी की और फिर टैक्सी करके जयपुर चले गए। इसके बाद से ये पूरा परिवार कहां है किसी को खबर नहीं है। 

विज्ञापन
entire family of drug dealer missing Six members of family gone to Nainital returned to Agra
दवा व्यापारी का परिवार हुआ लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी दवा कारोबारी राजेश शर्मा (50) पत्नी, बेटे, बहू, बेटी और नाती सहित 15 अप्रैल से लापता हैं। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार नैनीताल गया था। 23 अप्रैल को लौटकर आया। फिर निजी गाड़ी से जयपुर चला गया। होटल में रुका। इसके बाद लापता हो गए। पुलिस टीम जयपुर में गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मामले में राजेश शर्मा के फिरोजाबाद में रहने वाले भाई रमाकांत शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भाई राजेश, पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटे अभिषेक (25), पुत्र वधू ऊषा, बेटी काव्या (22) और एक साल के नाती विनायक के साथ नैनीताल गए थे। 23 अप्रैल को बात हुई। उन्होंने बताया कि वह बरेली पहुंच गए हैं, जल्दी घर आ जाएंगे। मगर, सुबह तक नहीं आए। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए। इस पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। मामले में पुलिस ने जांच की। सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले। मगर, भाई और परिवार का पता नहीं चला है। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टैक्सी से पहुंचे जयपुर बस स्टैंड

थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि दवा व्यापारी पहले निजी गाड़ी से नैनीताल गए थे। 23 अप्रैल को लौटकर आए। आवास पर अपनी गाड़ी खड़ी की। रात में ही टैक्सी करके जयपुर चले गए। रात तकरीबन तीन बजे बस स्टैंड पर टैक्सी से उतर गए। व्यापारी ने एक होटल में दो कमरे लिए। सुबह 11:30 बजे होटल छोड़ दिया। तब से मोबाइल बंद हैं।

ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
 

...तो नहीं हुआ अपहरण

पुलिस ने व्यापारी के अपहरण से इन्कार किया है। जांच में पता चला है कि वह अपनी मर्जी से गए हैं। मोबाइल स्विच आफ क्यों हैं? यह नहीं पता चला। होटल से निकलने के बाद कहां गए? इसका पता किया जा रहा है। जयपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। एक टीम जयपुर गई है। परिवार के लापता होने पर कुछ लोग थाने पहुंचे। उन्होंने व्यापारी को अपना माल दिया था। उन्हें रकम लेनी थी। व्यापारी के लापता होने के पीछे क्या वजह है? यह पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: तोड़ी जा रही प्राचीन कुएं की मुडेर, प्रतीक चिह्न हटाने का आरोप, HC में होगी सुनवाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed