{"_id":"6099580f8ebc3ee1c0015b24","slug":"tahrir-given-in-the-police-station-against-ro-kishni-and-one-babu-mainpuri-news-agr491439446","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ किशनी और एक बाबू के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ किशनी और एक बाबू के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए दिए गए रुपये की बातचीत का एक ऑडियो वायरल होने के मामले में दो दिन बाद सोमवार को एक युवक ने आरओ किशनी और एक बाबू के खिलाफ तहरीर दी है। उसने मामला दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक युवक खुद को सतेंद्र बताते हुए दूसरे युवक से चुनाव न जिताने पर अपने रुपये वापस मांग रहा था। दूसरा व्यक्ति केवल दस वोट से हारजीत होने पर कुछ करने की बात कह रहा है। इस बात को दो दिन बीतने के बाद सोमवार को सतेंद्र किशनी थाने पहुंचा। गांव रतिभानपुर निवासी सतेंद्र ने आरओ किशनी यश कुमार वर्मा और उनके एक बाबू अशोक शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
आरोप है कि उससे चुनाव जिताने के नाम पर रुपये लिए गए, जबकि वह चुनाव हार गया। रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है। उसने कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा भी मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशनी ब्लॉक का चुनाव निरस्त करने की मांग
सोमवार को ही भाजपा के जिला महामंत्री बलवीर सिंह धनगर अन्य नेताओं के साथ किशनी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र थाने में दिया। इसमें उन्होंने किशनी ब्लॉक में मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरे ब्लॉक का चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान होना चाहिए। अगर प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो वे धरना देंगे। इस दौरान भाजपा नेता प्रेमसिंह शाक्य भी मौजूद रहे।