{"_id":"69a9c4f00cfd86868b08548b","slug":"t20-world-cup-india-won-semi-finals-and-will-face-new-zealand-in-final-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सेमीफाइनल में भारतीय टीम की रोमांचक जीत, खुशी से झूमे प्रशंसक; बोले- अब ट्रॉफी दूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 World Cup: सेमीफाइनल में भारतीय टीम की रोमांचक जीत, खुशी से झूमे प्रशंसक; बोले- अब ट्रॉफी दूर नहीं
Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
सार
टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ प्रशंसकों में खुशी की लहर दाैड़ गई। भारतीय टीम की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाते प्रशंसक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की।
मैच खत्म होते ही शहर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह देखने को मिला। आगरा कैंट अटल चौक पर भी आतिशबाजी हुई । क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे छोड़ कर खुशी जाहिर की। खेरिया मोड़ स्थित सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगा लहराकर और जयकारों के बीच युवाओं की खुशी देखते ही बनती थी। सेल्फी प्वाॅइंट पर लगी स्क्रीन पर युवाओं ने बीच चौराहे पर खड़े होकर मैच देखा। जीत के साथ युवा नाच उठे।
क्रिकेट प्रेमी भारत महाजन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, उससे साफ है कि टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि फाइनल में भी भारतीय टीम इसी तरह का प्रदर्शन दोहराएगी।
वहीं क्रिकेट प्रेमी अनमोल कोहली ने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया है। बल्लेबाजों की आक्रामकता और बुमराह और हार्दिक पांड्या की सटीक गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उनका कहना है कि अगर खिलाड़ी इसी लय में खेले तो फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ट्रॉफी जरूर अपने नाम करेगा।
विज्ञापन
शहर के खेल प्रेमियों का कहना है कि सेमीफाइनल में मिली इस शानदार जीत ने फाइनल से पहले पूरे देश का मनोबल बढ़ा दिया है। अब आगरा के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि टीम इंडिया खिताब जीतकर देश को जश्न का एक और मौका देगी।