फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Symptoms of pneumonia in nine children after measles, hospitalized

Agra News: खसरे के बाद नौ बच्चों मेें निमोनिया के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

Fri, 19 May 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of pneumonia in nine children after measles, hospitalized
कासगंज। गंजडुंडवारा के राजेपुर कुर्रा गांव में खसरा पीड़ित बच्चों में अब निमोनिया का असर होने लगा है। 9 बच्चों में निमोनिया के लक्षण पाए गए। जिसमें से एक मासूम बालक की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद बालक को गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बच्चों में बढ़ते खतरे से अभिभावक चिंतित हैं। गांव के निवासी उमेश के पुत्र अंकुल (8), रिंकुल (7), आशिक (3) को खसरा निकलने के साथ ही निमोनिया के लक्षण सामने आने के बाद इनको मंगलवार की रात्रि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं खसरा से संक्रमित होने वाले हृदेश (1) पुत्र शांतीराम की हालत बिगड़ने के बाद उसको गांव में ही डिप चढ़ाई गई। बालक में निमोनिया के लक्षण के चलते उसकी हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद उसे गंजडुंडवारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अर्चित (5) पुत्र जयवीर, प्रतोष (5) पुत्र कांतीराम, प्रांजल (6) पुत्र बब्लू, पिंटू (11 माह) पुत्र आलोक सहित पांच अन्य बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिलने के बाद उनका गांव में ही इलाज किया गया।
विज्ञापन

राजेपुर कुर्रा में बच्चों में निमोनिया की शिकायत मिलने के बाद 9 बच्चों का इलाज किया गया। एक बच्चे को गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। अब बच्चों की हालत में सुधार आ रहा है। - डाॅ. एएन चौहान, अधीक्षक गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed