फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspicious recent death of woman, accused of dowry death

Agra News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत, लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of woman, accused of dowry death
सहावर। क्षेत्र के ग्राम इतवारपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। संदिग्ध हालात में मृत कंचन (25) इतवारपुर गांव निवासी उमाकांत की पत्नी थी। उसके भाई अभिषेक निवासी दिवरई कुरावली का कहना है कि उसकी बहन की सूचना जब उसे मिली तो वह गांव पहुंचे। जहां उसकी बहन का शव मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई अभिषेक का आरोप है कि उनकी बहन कंचन का पति उमाकांत, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी गीता, देवर श्रीकांत, ससुर विजेंद्र एवं सास शीला, चाचा प्रेमपाल के द्वारा दहेज के लिए उसकी मारपीट की जाती थी। बार बार समझाने पर भी वह नहीं माने। रविवार को उसकी मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed