फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspicious Death of Husband CJM Orders Case Against Wife Poonam for Alleged Murder in Agra

UP: प्रेम विवाह के तीन साल बाद मौत...पति की फंदे पर लटकी मिली लाश, पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Sat, 25 Oct 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 09:43 AM IST
सार

प्रेम विवाह के तीन साल बाद ही पति की मौत हो गई। उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। मृतक के पिता की शिकायत के बाद कोर्ट ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Suspicious Death of Husband CJM Orders Case Against Wife Poonam for Alleged Murder in Agra
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में पति की हत्या और अन्य आरोपों में सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने जिला फिरोजाबाद के गांव किशनपुर की पूनम के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष सिकंदरा को विवेचना के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा क्षेत्र के शिवलिंग कॉलोनी निवासी रमन कुमार सेवानिवृत्त स्टेनो हैं। उन्होंने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि उनके पुत्र आशीष तिवारी ने पूनम नाम की युवती से 3 मई 2022 को प्रेम विवाह किया था। पुत्रवधू प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स है।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही पुत्रवधू परेशान करने लगी। हर बात पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। 4 सितंबर 2025 को पुत्र से गाली गलौज की। रात 12:45 बजे पुत्रवधू ने उनके दूसरे पुत्र भुवनेश तिवारी को आवाज लगाई। बताया कि शाम 7 बजे आशीष तिवारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। भुवनेश ने भाई को कमरे में पलंग पर मृत पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर पुत्रवधू ने बताया कि आशीष ने पंखे से लटककर जान दे दी। मैंने पंखे से उतारकर पलंग पर लिटाया है। पुत्र का वजन करीब 100 किलोग्राम का। पंखे से लटकने पर भी पंखा सही सलामत था। पुत्र की गर्दन पर भी कोई निशान नहीं था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed