{"_id":"5f4e7cd18ebc3e527e6caf51","slug":"suspend-kasganj-news-agr457376547","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों थाने के दरोगा को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों थाने के दरोगा को एसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों। सोरों कोतवाली में तैनात दरोगा राजेंद्र पांडे को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। हाल ही में आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत का निस्तारण गलत तरीके से करने और पैसे मांगने के आरोप भी लगे थे।
दरोगा राजेंद्र पांडे की तैनाती सोरों थाने में थी। यहां लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कस्बे के लहरा गेट के कपड़ा कारोबारी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही है। उसके बाद दरोगा अपने कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिले, लेकिन इस मामले को लेकर भी कस्बे में अलग अलग चर्चाएं रहीं।
अब आईजीआरएस पोर्टल की एक शिकायत के निस्तारण में दरोगा ने पैसे की मांग की। एसपी को इस मामले में शिकायत मिली तो उन्होंने शिकायत की जांच कराई और दोषी पाए जाने पर मंगलावर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
- आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत के निस्तारण में दरोगा ने संबंधित पक्ष से रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ शिकायतें लगातार मिल रहीं थीं- सुशील घुले, एसपी।