फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sushil Dubey will hoist the religious flag on Canadian soil

Agra News: कनाडा की धरती पर धर्म ध्वजा फहराएंगे सुशील दुबे

Mon, 15 Apr 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sushil Dubey will hoist the religious flag on Canadian soil
कनाडा की धरती पर धर्म ध्वजा फहराएंगे सुशील दुबे
विज्ञापन


किशनी। किशनी निवासी पंडित सुशील दुबे उर्फ सुशील भाई आजकल पंजाब के जालंधर में रहकर श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। अब सुशील दुबे कनाडा की धरती पर धर्म ध्वजा फहराएंगे।


पंडित सुशील भाई 17 अप्रैल की रात दिल्ली से कनाडा के लिए उड़ान भरेंगे। सुशील भाई ब्रह्म्पटन ईस्ट भारत माता मंदिर पर जाएंगे। वहां 21 से 27 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान भारत के एनआरआई तथा कनाडा वासियों को कराएंगे। कथा आयोजक श्री भारत माता मंदिर के प्रधान जैफलाल, इमीग्रेशन सर्विस के प्रेसिडेंट और सीईओ डॉ. जगपाल सिंह, हिंदू फोरम कनाडा के चीफ राव येंदामुरी उनकी आगवानी करेंगे। उनकी दूसरी कथा एडमिंटन में 5 मई से 11 मई तक होगी। 15 मई को वह वापस भारत आएंगे। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एडीएम रामजी मिश्र, भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed