फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Survey of 11000 villages done so far, problem due to slow speed of app

Agra News: 11000 गाटों का अब तक हुआ सर्वे, एप की धीमी गति से दिक्कत

Tue, 23 Jan 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Survey of 11000 villages done so far, problem due to slow speed of app
कासगंज। जनपद में रबी फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू हुआ है। जनपद में 505063 गाटों का सर्वे का लक्ष्य है। अभी तक 11000 गाटों के सर्वे का काम पूरा हो गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के एप के धीमे चलने के कारण दिक्कतें आ रही है। जिला कृषि अधिकारी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। रबी की फसल सत्र 2023-24 में बुवाई की गई फसलों के सर्वे का काम किया जा रहा है। यह कार्य कृषि विभाग की एप्लीकेशन के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें फसलों की बुवाई, सिंचाई, रकबा आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित की जा रही हैं। रबी की फसल के गाटों एवं प्लाटों का स्थलीय सर्वे कर सर्वे एप में सूचनाएं दर्ज किया जा रहीं हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य राजस्व, कृषि एवं पंचायतीराज के कार्मिकों द्वारा किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने विकास खंड पटियाली के प्यारमपुर, गंजडुंडवारा के ग्राम नरदोली व जधई एवं सिढ़पुरा के अलहदादपुर में डिजिटल सर्वे का कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सर्वे कार्य में तेजी के लिए कहा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में 505063 गाटों के सर्वे का लक्ष्य 15 फरवरी है। जिसमें 11000 गाटों के सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। एप धीमी गति से चलने के कारण देरी है। लक्ष्य को समय से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed