फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suraj Bhan and SBS Academy won the matches in Junior Talent League.

Agra News: जूनियर टेलेंट लीग में सूरजभान और एसबीएस एकेडमी ने जीते मुकाबले

Fri, 08 May 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Suraj Bhan and SBS Academy won the matches in Junior Talent League.
जूनियर टेलेंट क्रिकेट लीग
आगरा। मरियम टॉम्ब स्थित डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को जूनियर टेलेंट क्रिकेट लीग के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सूरजभान क्रिकेट एकेडमी ने आरबीएस क्रिकेट एकेडमी को 34 रन से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने आरडी क्रिकेट एकेडमी पर 90 रन की बड़ी जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


पहले मैच में सूरजभान क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 174 रन बनाए। कप्तान ओम वर्मा ने 52, आर्यन चाहर ने 29 रन बनाए। रोहन ने तीन, आजाद, आफरीन शमीम और अनिरुद्ध ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरबीएस की टीम 25.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। आरबीएस के कप्तान ने 47 रन बनाए। ओम वर्मा ने चार, आर्यन और दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। ओम वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शंकर चौहान ने प्रदान किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। शिवम परमार ने 58, अंश ने 28 और आरव ने 27 रन का योगदान दिया। आरडी क्रिकेट एकेडमी की ओर से कृष कुमार ने पांच ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। जतिन, माधव और अगम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडी क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.4 ओवर में मात्र 65 रन पर ऑल आउट हो गई। केवल ओम शर्मा ही दोहरे अंक में पहुंचे और 14 रन बनाए। जतिन ने तीन, अंश और हिमांशु ने दो-दो विकेट झटके। एसबीएस ने मुकाबला 90 रन से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम परमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आईपीएल और रेलवे रणजी खिलाड़ी केके उपाध्याय ने दिया। मुकाबलों के दौरान डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजीव पचौरी, नवीन गौतम, हरवीर सिंह बंटी, जावेद, शमीम, हरीश बिष्ट और जेपी माथुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed